Tuesday, October 20th, 2026

SC बार असोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने गुरुवार को यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वह इस पद बने रहने का अधिकार खो चुके हैं। बार असोसिएशन के कार्यवाहक सचिव रोहित पांडेय ने वरिष्ठ अधिवक्ता दवे के इस्तीफे की पुष्टि की है।

दवे ने संक्षिप्त पत्र में लिखा कि एससीबीए की कार्यकारी समिति में उनका कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है और 'कुछ वकीलों की चिंताओं' के चलते, निर्धारित समय पर डिजिटल तरीके से चुनाव कराना संभव दिखाई नहीं दे रहा।

पत्र में कहा गया है , 'हालिया घटनाक्रमों के बाद, मुझे लगता है कि मैं आपका अगुआ बने रहने का अधिकार खो चुका हूं। लिहाजा मैं एससीबीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। हमारा कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है।'

 

#दुष्यंत दवे

Source : Agency

पाठको की राय